
न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मुम्बई।

शहजाद खान : मुम्बई ब्यूरो (फिल्म)
*रंग संस्था आइडिया द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों का 22 भाषाओं में मंचन किया जा चुका है। इस वजह से उनकी संस्था आइडिया का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड में दर्ज है।*

आज मुंबई के आदर्श नगर गोरेगांव स्थित शकुन्तला रंगशाला में कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित तीनों नाटकों “अनुभव, प्रेरणा और बड़े घर की बेटी” का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में फ़िल्म अभिनेता निर्देशक डा राजेश अस्थाना, निर्देशक मेहंदी कमाल एवं कास्टिंग निर्देशक राजेश कुमार राजन उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत इन नाटकों के निर्देशक मो. मुजीब ने बताया कि उनकी रंग संस्था आइडिया द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित नाटकों का 22 भाषाओं में मंचन किया जा चुका है। इस वजह से उनकी संस्था आइडिया का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड में दर्ज है।

इस अवसर पर डा राजेश अस्थाना ने बताया कि वे खुद रंगकर्म से जुड़े रहे हैं और प्रेमचंद की कहानियों पर नाटकों का मंचन किया है, वह सब आज जीवन्त हो गया। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियों पर आधारित तीनों नाटकों का मंचन प्रासंगिक है। उन्होंने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि आज की भागमभाग भरी जिंदगी में इन कलाकारों द्वारा जीवन्त अभिनय से सुकून का एहसास हुआ। सारे कलाकार बधाई के पात्र हैं।

वहीं निर्देशक मेहंदी कमाल पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसा आयोजन समाज को नई दिशा देता है। कास्टिंग निर्देशक राजेश कुमार राजन ने सभी कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मंचित तीनों नाटकों “अनुभव, प्रेरणा और बड़े घर की बेटी” में संयुक्त रूप से जीतेन्द्र झा, अकील अवि, शालिनी सनील, राशिका खिडवारकर, अजय यादव, स्मिता तिवारी, रिदम, मंजू सैनी और आर्यन ने अपने अभिनय से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
