न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : महिला ने बेशर्मी की सीमाएं पार कर दी, नाबालिग बेटे के साथ अश्लील डांस वायरल, महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस भेज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक महिला ने बेशर्मी की सीमाएं पार कर दी. वायरल हुए कुछ वीडियो में महिला अपने खुद के 10-12 वर्ष के बेटे के साथ ही अश्लील डांस एवं एक्टिंग करती देखी जा सकती है. आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली महिला आयोग सख्त रवैया अपनाते हुए पुलिस को नोटिस भेज महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है.

दिल्ली महिला आयोग ने की शिकायत

दिल्ली महिला आयोग का कहना है कि इस छोटी उम्र में बच्चे को महिलाओं का वस्तुकरण करने की सीख दी जा रही है, वो भी अपनी ही मां के द्वारा. ऐसा वीडियो बनाकर बच्चे को गलत शिक्षा दी जा रही है और मां बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया जा रहा है.

वीडियो हुआ था वायरल

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार छोटे बच्चे से अश्लील तरह से एक्टिंग और गानों पर डांस करवाया जा रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे अब सोशल मीडिया पर उठे बवाल के बाद डिलीट कर दिया गया है. वीडियो बनाने वाली महिला के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हजार से भी अधिक फॉलोअर हैं.

बच्चे की होगी काउंसलिंग

दिल्ली महिला आयोग ने अपने नोटिस के जरिए महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए कहा है तो साथ ही बच्चे की काउंसलिंग और पुनर्वास की भी बात कही है. आयोग का कहना है की बच्चे को सही गलत के बीच अंतर समझाने और अच्छे से उसकी काउंसलिंग करने की जरूरत है.

ये महिला अपने ही छोटे बच्चे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए अश्लील वीडियो बना माँ बेटे के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर रही है। इस उम्र में अगर बच्चे को ऐसी गलत सीख मिलेगी तो आगे उसका महिलाओं के प्रति व्यवहार कैसा होगा। महिला पे FIR करने के लिए हमने पुलिस को नोटिस भेजा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा कि सोशल मीडिया जहां एक तरफ अपनी कला दिखाने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म देता है वहीं दूसरी ओर लोकप्रियता पाने के लिए आजकल कुछ लोग शर्म की सीमाएं लांघ देते हैं.

एक छोटे से 10-12 साल के बच्चों को जहां अच्छी सीख देने की जरूरत होती है वहां उसकी खुद की मां उसके साथ ऐसी अश्लील विडियोज बना रही है. हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, इस महिला के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए व बच्चे की अच्छी काउंसलिंग भी करने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि हमने पुलिस से ये भी कहा है की सोशल मीडिया से ये सारी विडियोज को जल्द से जल्द डिलीट करवाया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *