न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बकरीद त्यौहार के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु विधि व्यवस्था संधारण को संधारण को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

आज दिनांक 20.07.21 को जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा द्वारा संयुक्त रूप से आगामी बकरीद (ईद उल जोहा) त्यौहार को देखते हुए विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ करने हेतु बैठक का आयोजन डीआरसीसी मोतिहारी सभाकक्ष में किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान सर्वप्रथम जिलाधिकारी श्री शीर्षत द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि 21 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक 3 दिन त्यौहार मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि अनुमंडल वार विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिस स्थल पर उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है वहीं उपस्थित रहकर विधि व्यवस्था संबंधी दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनका मोबाइल हमेशा ऑन रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अनुमंडलवार विधि व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनिधि गई है। समाहरणालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में स्थापित जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06252- 242418 है। जिसका प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस को बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अनुमंडल अंतर्गत नियंत्रक कक्ष का स्थापना करेंगे । नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों का वाहन के साथ रखेंगे ताकि कोई सूचना मिलने पर बल एवं दंडाधिकारी को वाहन के साथ गंतब्य स्थान के लिए शीघ्र भेजा जा सके।
बकरीद त्यौहार के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधी स्थिति पर स्वच्छ एवं कड़ी निगरानी नियंत्रण कक्ष द्वारा रखी जाएगी। नियंत्रण कक्ष में पर्याप्त संख्या में सुरक्षित डंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पंजी संधारित कर उसमें प्राप्त सूचनाएं दर्ज की जाएंगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री झा ने उपस्थित लोगों को ब्रीफ करते हुए उन्हें स्मरण कराया कि पहले भी उन लोगों ने सफलतापूर्वक विभिन्न त्योहारों के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है। दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी दोनों उपस्थित रहे अगर कोई एक अनुपस्थित है, तो इसकी सूचना दी जानी चाहिए। चिन्हित स्थल पर ही वे प्रतिनियुक्त रहे और प्राप्त सूचना को वरीय पदाधिकारियों और थानों तक पहुंचाएं। छोटी छोटी चीजों को भी नजरअंदाज नहीं करना है। तीन दिवसीय बकरीद पर्व के अवसर पर तीनों दिन सजग रहकर कर्तव्य का निर्वहन करना है। अफवाहों पर भी ध्यान देना है और इसका खंडन करना है। कुर्बानी के मांस को ढक कर एक जगह से दूसरे जगह पर मित्रों, परिचितों एवं गरीबों को बांटने के लिए ले जाए जाने हेतु प्रोत्साहित करना है।

जिलाधिकारी ने उपस्थित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अवगत कराया कि कोविड के तीसरे लहर की आशंका बनी हुई है,अतः हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोविड के चलते सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना आवश्यक है और इस संदेश को लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कोविड महामारी के आलोक में एक जगह पर लोगों का जमावड़ा नहीं होना चाहिए। सभी धार्मिक संस्थान भी बंद रहेंगे। सामूहिक नमाज नहीं अदा की जाएगी। अल्पसंख्यक समाज के लोग अपने घरों में ही नमाज़ पढ़ें। सार्वजनिक स्थल पर भी सामूहिक नमाज की अनुमति नहीं होगी।

बकरीद में सामान्यतः पहले दिन ही जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। कुर्बानी को गरीबों एवं परिचितों में बांटा जाता है। इस बात पर ध्यान रखना है कि खुले तौर पर बिना ढके कुर्बानी का मांस नहीं ले जाना है। इस संबंध में सोशल मीडिया से अफवाहें फैल सकती हैं जिसका त्वरित खंडन करना है। किसी भी सोशल मीडिया समूह में कोई ऐसी अपुष्ट गतिविधि देखें, तो इसका खंडन करते हुए इसे फैलने से रोकें। कुर्बानी से अन्य समुदायों को समस्या ना हो, इसका भी ध्यान रखा जाए।

सभी पदाधिकारियों को सतर्क एवं सजग रहना है। विधि व्यवस्था का उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी निष्पक्ष होकर कार्य करें।

राज्य सरकार द्वारा यथा-संशोधित दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में सभी धार्मिक स्थल आमजनों के लिए बंद रहेंगे। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु विभिन्न स्तरों पर शांति समिति की बैठक के साथ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ भी बैठक किया जाना आवश्यक है। भ्रम में आकर किसी प्रकार की गलती ना की जाए।

जिलाधिकारी ने अफवाहों के संबंध में भी सावधान किया और कहा कि यदि अफवाह संज्ञान में आए तो तुरंत अवगत कराएं। जिला नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी लगी रहेगी। डॉक्टर और पारा मेडिकल टीम भी एंबुलेंस में रहेगी। क्विक रिस्पांस टीम का भी गठन किया जाएगा। मस्जिदों एवं खानकाहों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया।

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को तारतम्य बनाकर काम करना होगा। इसी प्रकार थाना प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के बीच में समन्वय होना जरूरी है। किसी भी प्रकार की घटना घटित हो तो ये साथ में घटनास्थल पर जाएं। दोषी व्यक्ति पर निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई करें। आसन्न पंचायत चुनाव को देखते हुए असामाजिक तत्व सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं, इस पर भी विशेष ध्यान देना है। शांति समितियों को सक्रिय रखना होगा इनमें शामिल लोग स्थानीय स्तर के जनमत निर्माता एवं जनप्रतिनिधि होते हैं और इनका स्थानीय प्रभाव होता है।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जिलावासियों को बकरीद त्यौहार की शुभकामनाएं दी गईं एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु कर्तव्य पर उपस्थिति के दौरान भाईचारा, अमन, सौहार्द, सद्भाव एवं शांति को बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया गया।

उक्त ब्रीफिंग में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभीअनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला के सभी वरीय उप समाहर्ता सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *