न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बीजेपी MLC ने कहा- बिहार के मुख्यमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही, शराबबंदी पर कानून और जनसंख्या पर जन जागरुकता? वाह…

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बड़हिया- लखीसराय/ बिहार :

बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जबसे सीएम नीतीश कुमार ने यह कहा कि जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए बिहार में कोई कानून नहीं बनेगा। उसके बाद लगातार भाजपा की तरफ से उन पर हमले किए जा रहे हैं। इसी फेहरिस्त में अब भाजपा के बड़े नेताओं में शामिल व एमएलसी संजय पासवान से सीधे सीधे नीतीश कुमार की सोच पर सवाल उठा दिए हैं। संजय पासवान के कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री को जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

बड़हिया पहुंचे भाजपा नेता ने कहा कि अगर जनजागरुकता से ही सब सही हो जाता तो बिहार में शराबबंदी कानून की क्या जरुरत है। क्यों नहीं सीएम नीतीश कुमार ने जनजागरुकता से लोगों को शराब छोड़ने की कोशिश की। आज हकीकत है कि बिहार में शराबबंदी के कारण तमाम पुलिस अधिकारी इसी में व्यस्त रहते हैं। संजय पासवान ने कहा कि आज बिहार में शराबबंदी कानून का परिणाम है कि यहां लोगों में शराब सेवन को लेकर डर कायम है। नीतीश जी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

कानून जरुरत, सीएम का करना चाहिए विचार

भाजपा नेता ने कहा यूपी की तरह देश के दूसरे राज्यों में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी की जा रही है। बिहार को इससे अलग रखना सही नहीं है। आज देश में जनसंख्या की जो स्थिति है, उसके बाद कानून बनाने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। संजय पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार भले ही इस कानून का विरोध करें, लेकिन उनकी अपनी पार्टी के अध्यक्ष आरसीपी सिंह और संसदीय कार्यसमिति अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ऐसे कानून बनाए जाने का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए नीतीश कुमार को कानून बनाने पर विचार करना ही होगा और कोई विकल्प नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *