Close

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पंचायत निर्वाचन 2021 के संबंध में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक किया प्रभारी जिलाधिकारी ने, कोषांग का गठन एवं नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी में उप विकास आयुक्त- सह-प्रभारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत निर्वाचन 2021 के संबंध में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक डॉक्टर राधाकृष्ण भवन में हुई । इस बैठक में पंचायत निर्वाचन चुनाव 2001 के लिए कोषांग का गठन एवं नोडल पदाधिकारियों की नियुक्ति पर चर्चा की गई। तथा सभी नोडल पदाधिकारियों को कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव में लगभग 36000 कर्मी की आवश्यकता होगी अतः कर्मियों का डेटाबेस तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। 60000 कर्मी की अधियाचना अयुक्त तिरहुत प्रमंडल से करने के लिए पंचायत राज पदाधिकारी से कहा गया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि EVM के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता (आपदा) पूर्वी चंपारण रहेंगे तथा सहायक नोडल पदाधिकारी के रूप में विनय कुमार जिला भू अर्जन पदाधिकारी चंपारण रहेंगे। उन्होंने कहा कि ईवीएम का प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से प्रखंड स्तर पर दिया जाए। वज्र गृह अनुमंडल वार बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टी का डिस्पैच प्रखंड स्तर से किया जाए। रूट चार्ट प्रखंड स्तर पर बनाकर जिला को भेजने हेतु निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम समस्तीपुर, शिवहर से मांग करने हेतु विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, वरीय उप समाहर्ता सुधीर कुमार, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, उपर समाहर्ता – सह – जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Leave a comment
scroll to top