
न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : रक्सौल- मोतिहारी/ बिहार :
रक्सौल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर से 119 करोड़ का सोना पकड़ा गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रत्याशी के भाई से पूछताछ की जा रही है। रक्सौल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से 119 करोड़ का सोना पकड़ा गया है।
बताया जा रहा है कि नेपाल पुलिस की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। नेपाल के बीरगंज स्थित अशोक सिन्हा के घर पर छापेमारी की गई है। जहां से भारी मात्रा में सोना जब्त किया गया है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा रक्सौल इलाके के हरैया के रहने वाले हैं, जिन्हें एक बार फिर से भाजपा ने टिकट दिया है, ये जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भी थे।
पुलिस की ओर से मिली जानकारी एक मुताबिक 22 किलो 576 ग्राम सोने की जब्ती की गई है। अशोक सिन्हा नेपाल बॉर्डर पर कस्टम क्लियरिंग का काम करते हैं। उनका कहना है कि कई दिनों से यह मकान बंद था। उनको फंसाने के लिए यह काम किया गया है।