![](https://newstodayupdate.in/wp-content/uploads/2020/06/IMG_20200613_145007.jpg)
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अमर शहीद स्व. ब्रजबिहारी प्रसाद का 22वां पुण्यतिथि राष्ट्रीय वैश्य महासभा ने मोतिहारी में मनाया गया।कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल,प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल एंव नगर अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता द्वारा श्रधांजलि सभा के लिए लोगों को आमंत्रित किया, जहां लोगों ने उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता,पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय जायसवाल,प्रदेश महासचिव राजेश जायसवाल ने पुष्प अर्पित कर अमर शहीद स्व.ब्रजबिहारी प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैश्य रत्न अमर शहीद स्व०ब्रजबिहारी प्रसाद गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों को मदद करने का काम किया।उन्होंने सामन्तवादी प्रथा को खत्म किया। इस अवसर पर रामभवन राम यमुना प्रसाद रिसोर्ट में वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता धनराज साहू एंव संचालन रंजीत कुमार ने किया। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश सचिव दुर्गा भास्कर, दिवाकर गुप्ता,पप्पू गुप्ता,शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी कृष्णा प्रसाद,नगर परिषद अध्यक्ष पति भोला गुप्ता,पार्षद रामेश्वर साह,जिलाध्यक्ष मुनचुन साह,जिला प्रधान महासचिव देवनारायण गुप्ता,केशव कृष्णा,मनमोहन शर्मा,अजय कुमार गुप्ता,मनोज कुमार,सूरज कलवार,अप्पू सिंह,अर्जुन सिंह,सुबोध सिंह,संजीव जायसवाल,संजय जायसवाल (शिक्षक),सुमित जायसवाल,बबलू जायसवाल आदि उपस्थित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।