न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में आज से लोगों पर और बढ़ा महंगाई का बोझ, प्राइवेट बसों के किराए में 20% की बढ़ोतरी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में आज आधी रात से प्राइवेट बसों का किराया बढ़ जाएगा। सोमवार से बसों में सफर करने पर 20 प्रतिशत अधिक किराया का बोझ पड़ेगा। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने राज्य की सभी रूटों पर प्राइवेट बस भाड़े में 20 प्रतिशत बढ़ाने का ऐलान किया है। फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इससे बस परिचालन घाटे में जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 02 अक्टूबर 2018 को बस का किराया बढ़ाया गया था।

पटना से मुजफ्फरपुर: 130 से 150 रुपये, पटना से हाजीपुर : 100 रुपये से 130 रुपये, पटना से सीतामढ़ी :230 रुपये से 280 रुपये, पटना से भिट्ठामोड़: 300 रुपये से 340 रुपये, पटना से बेतिया : 310 रुपये से 360 रुपये

पटना से लदनिया : 350 रुपये से 390 रुपये, पटना से जयनगर: 325 रुपये से 370 रुपये, पटना से मधुबनी : 270 रुपये से 305 रुपये, पटना से दरभंगा: 230 रुपये से 260 रुपये, पटना से लौकहा: 350 रुपये से 390 रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *