न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में पेप्सी का लगेगा प्लांट, बेगूसराय में 55 एकड़ जमीन आवंटित- 500 करोड़ का होगा निवेश

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन बोले- बेगूसराय में 500 करोड़ का निवेश करने को बेगूसराय में 55 एकड़ जमीन पेप्सी एंड को. को निवेश के लिए दिया गया है. यहां 500 करोड़ रूपए का निवेश होगा. बिहार में अब निवेशकों का रेड कॉरपेट वेलकम होगा. 7 दिनों में सिंगल विंडो से सभी प्रकार का क्लीयरेंस मिलेगा. उक्त बातें बिहार सरकार के उधोग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने बिहार ग्राम संसद में कही.

उधोग मंत्री ने आगे कहा कि बिहार एथनॉल उत्पादन के माध्यम से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा. इसके लिए नीति जल्द बनायी जाएगी. इसके अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार के गांवों के विकास को लेकर सरकार काम कर रही है. राज्य में विकास की दर दो अंकों में है. प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है. सरकार भूमि राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों के माध्यम से डिजिटिलाइजेशन पर जोर दिया है.

वहीं, पंचायतीराज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सभी प्रखंडों में 2-2 करोड़ रुपये खर्च कर भवन का निर्माण किया जाएगा. जिले में जिलास्तरीय प्रशिक्षण केंद्र भवन 5-5 करोड़ रुपये खर्च कर बनाये जाएंगे. इसके अलावा राज्य स्तरीय पंचायतीराज प्रशिक्षण भवन बनेगा. इसका अलावा उन्होंने पंचायतों के डिजिटलाइजेशन समय की डिमांड बताई.

उन्होंने जानकारी दी कि सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी पंचायतों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाएं जाएंगे जो केंद्रीकृत तरीके से ऑन और ऑफ होगी. उन्होंने पंचायत चुनाव के बाद विभागीय स्तर पर पंचायतों के विकास को लेकर तेजी से काम करने का आश्वासन दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *