न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार में 4 IAS समेत 17 अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार में 4 IAS समेत 17 अधिकारियों का तबादला हो गया. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. जिन IAS का तबादला किया गया है उनमें सतीश कुमार सिंह, विमलेश कुमार झा, अनिमेष कुमार पराशर, करूणा कुमारी, संजय कुमार का नाम शामिल है.

अधिसूचना के अनुसार आईएएस सतीश कुमार सिंह को विशेष सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग बनाया गया है. वहीं विमलेश कुमार झा को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.

जबकि अनिमेष कुमार पराशर को अपर कार्यपालक निदेश, राज्य स्वास्थ्य समिति बनाया गया है. डॉक्टर करूणा कुमारी को अपर सचिव, कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. इसके अतिरिक्त निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *