न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : बिहार पुलिस हुई हाइटेक, महानगरों की तरह अब शहरों में लग्जरी कार से करेगी पेट्रोलिंग

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : पटना/ बिहार :

महानगर पुलिस की तरह अब बिहार पुलिस भी लग्जरी गाड़ियों में शामिल अर्टिगा पर गश्त करती नजर आएगी. इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय ने पहली बार इस तरह की गाड़ियों की खरीद की है. फिलहाल, राज्य के शहरी थानों को यह गाड़ी दी जाएगी. अर्टिगा के अलावा पुलिस थानों के लिए अन्य 299 गाड़ियां भी खरीदी जा रही हैं. अर्टिगा को मिला दें तो बहुत जल्द बिहार पुलिस को 379 लग्जरी कारें, जिसमें 80 अर्टिगा कार मिल जाएंगी.

इसके अलावा बिहार पुलिस के उन जवानों के लिए भी 302 हाई स्पीड बाइक भी खरीदी जा रही है. जैसे ही ये वाहन बिहार पुलिस के पास आ जाएंगे वैसे ही इन सभी वाहनों को जिला पुलिस को सौंप दिया जाएगा. अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र कुमार के मुताबिक, फिलहाल 80 अर्टिगा की खरीद हुई है. राज्य में 40 पुलिस जिला हैं. इनमें से प्रत्येक जिला को दो- दो अर्टिका कार के अलावा दूसरी कार और बाइक भी सभी जिलों के टाउन थाने को दी जाएगी.

ADG पुलिस मुख्यालय जितेंद्र कुमार यह भी कहते हैं कि आगे यदि ऐसी और भी गाड़ियां खरीदी जाती हैं तो उसे शहर के दूसरे थानों को दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *