न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी में डीएम आवास पर लगी हल्की आग के बाद अग्निशमन सेवा ने किया मॉक ड्रिल

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

मोतिहारी में अग्निशमन सेवा के अधिकारी और कर्मियों ने डीएम आवास पर आग से बचाव के लिए एक मॉक ड्रिल किया. अग्नि सेवा के जिला समादेष्टा डॉ.अशोक कुमार के निर्देशन में अग्नि सुरक्षा के बारे में फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने लोगों को जानकारी दी.

डीएम आवास पर तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों को अग्निशमन दल के कर्मियों ने आग से बचाव एवं आग के रोकथाम को लेकर मॉक ड्रिल करके बताया. अग्निशमन सेवा के जिला समादेष्टा डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात डीएम आवास पर छोटी सी शर्ट सर्किट से थोड़ी आग लग गई थी. जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझा दिया. फिर रात में ही अग्नि सुरक्षा को लेकर डीएम आवास पर मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया गया. जिस कारण डीएम आवास पर मॉक ड्रिल हुआ है.

उन्होंने कहा कि अग्निशमन के कर्मियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि सर्वप्रथम अपनी हिम्मत से पूरी क्षमता के साथ लगी आग बुझाने का प्रयास करना चाहिए. इस मौके पर जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक सहित कई पदाधिकारी, डीएम आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *