न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : भाजपा मोतिहारी नगर उतरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारम्भ, भारत की राजनीति में 2014 के बाद आए बदलाव एवं भाजपा का दायित्व पर हुआ प्रशिक्षण

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

भाजपा मोतिहारी नगर उतरी मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज प्रारम्भ हुआ। शिविर का उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्र,भाजपा जिला महामंत्री डॉ० लाल बाबू प्रसाद,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहिबुल हक,सरदार समुन्दर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।

शिविर में चंद्र किशोर मिश्र ने इतिहास विकास, डॉ० लाल बाबू प्रसाद ने हमारा विचार परिवार, पंकज सिन्हा ने व्यक्तित्व विकास एवं सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने भारत की राजनीति में 2014 के बाद आया बदलाव एवं भाजपा का दायित्व पर प्रशिक्षण दिए।

शिविर की अध्यक्षता क्रमशः सरदार समुन्दर सिंह, प्रो०विनय वर्मा, मदन मोहन मिश्र एवं मोहिबुल हक ने की। शिविर में कुमार विजय टिंकू जी, कृष्णा राजगढ़िया, मो०कलाम, विनोद कुमार, संजय जायसवाल, उत्तम मिश्रा, मनोज कुमार, माला सिन्हा, उषा गुप्ता, राजेश कुमार सहित सभी मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा महामंत्री, प्रकोष्ठ संजोयक, शक्ति केंद्र प्रमुख एवम सह प्रमुख उपस्थित रहे। शिविर का संचालन मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने किया।

राष्ट्रगान के साथ आज प्रथम दिन का प्रशिक्षण समाप्त हुआ। कल 7 फरवरी को शिविर का समापन होगा। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *