न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : महाराजगंज सांसद के खाते से एक ही दिन में दो चेकों के माध्यम से 89 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : महाराजगंज सांसद के खाते से एक ही दिन में दो चेकों के माध्यम से 89 लाख रुपए का फर्जीवाड़

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : महाराजगंज/ बिहार :

सारण जिले से महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के खाते से लगभग 89 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा हुआ है. इस बात की जानकारी आज महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी. उन्होंने कहा कि मेरे एमपी फंड खाते से लगभग 89 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा कर महाराष्ट्र के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है.

इस बात की जानकारी सांसद को 1 फरवरी को हुई. जब वह अपने खाते की अद्यतन जानकारी लेने के लिए बैंक से संपर्क किए. वहीं, इस फर्जीवाड़े को लेकर सांसद महोदय ने कहा कि इस घटना में बैंक अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार हैं और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करना चाहिए.

सांसद श्री सिग्रीवाल ने कहा कि ”4 नवंबर 2020 को एक ही दिन में चेक संख्या 211 से 47 लाख और चेक संख्या 212 से 42 लाख कुल 89 लाख रुपए की निकासी फर्जी ढंग से की गई और महाराष्ट्र के किसी व्यक्ति के खाते में ये रकम डाली गई है. जबकि मैं अपने एमपी फंड का भुगतान बिहार में या महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में ही करता हूं”.

सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि 2014 से मेरा एमपी फंड का खाता छपरा के बैंक ऑफ बड़ौदा में है. अभी तक इस तरह की कभी कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. लेकिन इस बार इतनी बड़ी राशि का फर्जीवाड़ा किया गया है. इसमें बैंककर्मी, बैंक अधिकारी और ब्रांच मैनेजर की संलिप्तता उजागर हुई है. इनको कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए जब एक सांसद निधि की राशि का इस तरह से फर्जीवाड़ा किया गया है, तो आम आदमी के साथ बैंक कर्मी क्या करते होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *