न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : इजरायली दूतावास के पास धमाका, घटनास्थल पर IB व NIA मौजूद, कोई हताहत नही

न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली :

राजधानी दिल्ली में इजरायली दूतावास के पास धमाका हुआ है। धमाके के कारण आस पास की कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है। वही पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संतोष की बात यह है कि इस धमाके से कई कारें क्षतिग्रस्त हो गई है पर किसी के हताहत होने की खबर नही है।

वहीं दिल्ली पुलिस की टीम काफी संजीदा के साथ मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वह धमाका विजय चौक से 1.5 km दूर अब्दुल कलाम रोड पर हुआ है। वही दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी है। इसके साथ ही घटना स्थल पर आइबी के अधिकारी पहुंच चुके है। दिल्ली पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इस धमाके के बारे में जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ यह धमाके की तीव्रता कम बताई जा रही है। घटना स्थल के पास बम निरोधक दस्ता पहुंच चुकी है। NIA की टीम रास्ते में है कुछ देर में वह भी घटना स्थल के पास पहुंच जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *