न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : शक्ति बढ़ाने के लिए जदयू ने बनाई जम्बोटीम, पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के बाद आज जदयू ने 39 लोकसभा प्रभारी व सभी जिलों में 41 प्रवक्ता नियुक्त किया

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जदयू में सांगठनिक बदलाव जारी है। सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले, प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के बाद आज जदयू ने लोकसभा प्रभारी व सभी जिलों में प्रवक्ता नियुक्त किया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में सभी नए चेहरों को जगह दी गई है।

जिलाध्यक्ष बनाने में जदयू ने पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री समेत कई नए लोगों को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इनमें से पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को समस्तीपुर का अध्यक्ष, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बक्सर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शेखपुरा के पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी को शेखपुरा तथा घोषी के पूर्व विधायक राहुल शर्मा को जहानाबाद का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी की कमान संभालने के बाद जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने संगठन को मजबूत करने को लेकर कवायद तेज कर दी है. पहले 27 नये जिलाध्यक्ष के साथ कई पुराने जिलाध्यक्ष बदले गए, अब 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी का मनोनयन व सभी जिलों में 41 प्रवक्ता नियुक्त कर दिया गया है. पार्टी की ओर से प्रभारी के नामों की सूची जारी कर दी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *