न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पूर्वी चम्पारण जिल के नये पंचायती राज पदाधिकारी बनाये गये डाॅ. सादिक अख्तर

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण जिले के नए पंचायती राज पदाधिकारी डाॅ. सादिक अख्तर ने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अपने पदभार ग्रहण के दौरान नए वर्ष पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, माननीय मुखिया गण, को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

डाॅ. अख्तर ने बताया कि जिले के सभी पंचायत की योजनाओं को जल्द पूर्ण करने की दिशा में गति लाने हेतु हर संभव प्रयास किया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय के कुशल नेतृत्व में विभागीय निदेश के आलोक में पंचायतों के विकास की नये आयाम तक पहुंचाया जाएगा।

वही उन्होंने कार्यालय के संबंधित कर्मियों को और बेहतर कार्य करने को लेकर निदेशित किया। मौके पर पंचायत राज कार्यालय के वरीय पदाधिकारी श्री सुधीर कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री पूजा कुमारी, श्रीमती अमृता कुमारी, श्रीमती ज्योति कुमारी एवं कार्यालय के प्रधान सहायक राजीव रंजन कुमार, कार्यपालक सहायक हामिद रजा सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *