न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बाढ़ एवं दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों एवं घायलों के बीच आपदा अनुग्रह अनुदान वितरित

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रखंड कार्यालय चकिया में बाढ़ एवं दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों एवं घायलों के बीच आपदा अनुग्रह अनुदान के तहत 22 लाभुकों के बीच 64 लाख ₹35000 का वितरण चेक द्वारा किया ।

वितरण कार्यक्रम में चकिया अनुमंडल अंतर्गत चकिया प्रखंड के 15 लाभुकों, मेहसी प्रखंड के पांच, कल्याणपुर के एक, केसरिया के एक, लाभुकों का नाम शामिल है।

वही कार्यक्रम के पूर्व तुरकौलिया प्रखंड के बिजुलपुर जिरात के मृतक अवधेश राम के पत्नी मीरा देवी को जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में चार लाख का चेक प्रदान किया।

उक्त वितरण के दौरान अपर समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, प्रशिक्षु आईपीएस, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *