न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बिहार विधान सभा चुनाव, 2020 में प्रतिनियुक्त जवान की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी को जिलाधिकारी ने 15 लाख की अनुग्रह राशि दिया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर प्रतिनियुक्त SSB-65BN Adnoc-701 के जवान शैलेश कुमार सिंह की मृत्यु होने के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा अनुग्रह अनुदान को दी गयी स्वीकृति के आलोक में मृत शैलेश कुमार सिंह की पत्नी श्रीमति अंजू देवी को 15,00,000.00 (पन्द्रह) लाख रूपये का चेक दिया गया।

जिस दौरान SSB के कमांडेंट एवं श्री शैलेश कुमार सिंह के परिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे..उक्त मौके पर जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *