न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण को रोकना सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखकर पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कल्याणपुर- मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चम्पारण जिले के कल्याणपुर प्रखंड में सेव द चिल्ड्रेन पटना के तत्वाधान में कल्याणपुर प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित ग्राम कचहरी भवन में पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति का गठन मुखिया किरण देवी की अध्यक्षता में किया गया।।

इस बैठक में सेव द चिल्ड्रन के प्रखंड कंसलटेंट हामिद रज़ा एवं कृष्णा कुमार ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वोत्तम हितों के मद्देनजर बाल संरक्षण समिति के गठन किया है। इस समिति का दायित्व है कि बाल विवाह, बाल श्रम, बाल शोषण को रोकना सहित बच्चों के सर्वांगीण विकास का ध्यान रखकर पंचायत में योजना का निर्माण करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि बाल श्रम कराना भी समाज के लिए अभिशाप है इसे भी रोकने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों, पंचायत स्तर पर बने अन्य ढाँचागत समूहों की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 0-2 वर्ष की बच्ची के ये मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत चौवन हज़ार रुपये सरकार परिवार दे रही है इसे लाभुक तक पहुंचना बल संरक्षण समिति की जिम्मेवारी है।

उन्होंने कहा कि समेकित बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों तथा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार, बालिका भ्रूण हत्या आदि से संबंधित बाल संरक्षण कानूनों के समुचित एवं प्रभावी कार्यान्वयन हेतु रणनीति बनाने की जरूरत है। बच्चों के हित के लिए समुदाय आधारित संसाधनों को सुदृढ़ करना हीग।

उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं जैसे परवरिश वगैरा के अंतर्गत सहायता के लिए प्रयास करना शामिल है साथ इस समिति की जिम्मेवारी है कि लोगों तक सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाए ।

इस बैठक में समिति के अध्यक्ष सह मुखिया किरण देवी, सरपंच दिव्य चंद्र प्रभा, शिक्षक, मुमताज़ आलम, बालेश्वर बैठा, सेविका अरुणा सिंह, वार्ड सदस्य शेफ़ायत अली, मीरा देवी, नारायण यादव, किशोरी देवी, राजपति देवी, सहित बिंदु महतो, लालबाबू सिंह, ध्रुप ओझा, जयशंकर सिंह, जमालुद्दीन,चन्दर मांझी, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *