न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : डीआरडीए परिसर में बने सुलभ शौचालय का निरीक्षण और शुभारंभ किया जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक डीआरडीए परिसर में बने सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया और उसका शुभारंभ किया। समाहरणालय परिसर में आम लोगों के लिए सुलभ शौचालय निर्माण कराया गया है। जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

शुभारंभ के समय जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीआरडीए निदेशक, गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय निर्माण हेतु भूमि का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने डीआरडीओ भवन को ठीक ढंग से रंग रोगन, सजाने संवारने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *