
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :
तीन चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतज़ार है। वोटो की गिनती शुरू हो गई है। धीरे-धीरे विधानसभा सीट के रूझान सामने आ रहे हैं। न्यूज़ टुडे पर आपको बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे मिलेंगे।बिहार के विधनासभा में सबसे ज्यादा चर्चा मोतिहारी की है। यहां से मंत्री प्रमोद कुमार मैदान में हैं। शुरू में उन्हें कांटे की टक्कर मिली। पूर्वी चंपारण जिले में एनडीए ने लहराया परचम। ढाका, रक्सौल, गोविंदगंज, मोतिहारी, हरसिद्धि, चिरैया, पिपरा, मधुबन, केसरिया व रक्सौल एनडीए के खाते में। वही नरकटिया, सुगौली व कल्याणपुर सीट पर राजद बढ़त ने ली है।
मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
मोतिहारी विधानसभा भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार इस सीट कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं, इन्हें राजद के ओमप्रकाश चौधरी टक्कर दे रहे हैं। इससे पहले साल 2015 में ओमप्रकाश चौधरी सुगौली से चुनाव लड़े थे। इस बार वह सीधी चुनौती दे रहे हैं। मतों की गिनती शुरू हो गई है। शुरू में पीछे चल रहे मंत्री प्रमोद कुमार ने अच्छी बढ़त बना ली है। वह करीब 18 हजार की बढ़त बना लिए थे। मंत्री प्रमोद कुमार ने 14987 वोटों से जीती मोतिहारी सीट।
केसरिया विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
केसरिया विधानसभा क्षेत्र में लोजपा ने जेडीयू को हारने के कसरत कर रही है। राजद ने इस बार चौकाने वाला निर्णय लेते हुए संतोष कुशवाहा पर भरोसा किया है। वहीं, जेडीयू कमला मिश्र मधुकर की सुपुत्री शालिनी मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। पांचवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे रामशरण प्रसाद यादव लोजपा के प्रत्याशी हैं। फिलहाल कांटे के टक्कर चल रही है। शुरुआती रुझान में संतोष कुमार कुशवाह आगे चल रहे थे। लेकिन अब शालिनी मिश्रा ने बढ़त बनाकर सीट जीत ली है। लोजपा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।
कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
भूमिहार एवं यादव बहुल कल्याणपुर में टक्कर काफी दिलचस्प लग रही है। भाजपा के विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह इस बार भी एनडीए के उम्मीदवार हैं। वहीं, पिछली बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रहे मनोज कुमार यादव इस बार राजद प्रत्याशी के रूप में जोर-आजमाइश कर रहे। कल्याणपुर से भाजपा के सचिंद्र प्रसाद 500 वोटों से आगे चल रहे थे। हालांकि, अब मनोज कुमार यादव ने बढ़त बना ली है। हालांकि, उनकी बढ़त सिर्फ 2 हजार वोटों की है।
पीपरा विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
पीपरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को वामदल से काफी जोरदार टक्कर मिल रही है। भाजपा ने विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव पर दांवा खेला है। वहीं, भाकपा के प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे है। ख़बरें आ रही हैं कि फिलहाल भाजपा के उम्मीदवार ने अच्छी बढ़त बढ़त बनाकर सीट जीत ली है।
चिरैया विधानसभा क्षेत्र की स्थिति
चिरैया विधानसभा क्षेत्र में एनडीए (भाजपा) से सीटिंग विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता उम्मीदवार हैं। जबकि राजद से शिक्षक नेता अच्छेलाल यादव मैदान में हैं । इसके अलावा निर्दलीय संजय सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण यादव व अवनीश कुमार सिंह दमखम दिखा रहे हैं। शुरुआत में अच्छेलाल यादव आगे चल रहे हैं। हालांकि, अब भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बढ़त बनाकर सीट जीत ली है।