न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सामान्य प्रेक्षक से सर्किट हाउस में औपचारिक भेंट कर आयोग के निर्देश को लेकर विमर्श किया। साथ ही अधिकारियों के साथ ब्यय कोषांग के कार्यों की गहन समीक्षा की। वहीं अधिकारियों से निर्वाचन के संबंध में आवश्यक वार्ता हुई। व्यय प्रेक्षक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक , नोडल पदाधिकारी व्यय कोषांग, वाणिज्य कर पदाधिकारी, आयकर पदाधिकारी एवं उत्पाद अधीक्षक के साथ बैठक कर व्यय संबंधी आवश्यक विचार विमर्श किया। आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में व्यय के बाबत आवश्यक निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया।
32 अधिकारियों के वेतन पर रोक
विधानसभा चुनाव कार्य मे लापरवाही को लेकर डीएम ने बड़ी करवाई की है । डीएम ने निर्देश के बाद भी कोषांग में योगदान नही करने वाले 12 कार्यपालक अभियंता सहित 20 पदाधिकारियो के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांगा है। वहीं संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय करवाई की बात कही है।
बता दें कि विधानसभा निर्वाचन कार्य को गति देने के लिए ईवीएम व वीवी पैड कोषांग का गठन किया गया था। ईवीएम व वीवी पेड रेंडमाइजेशन के बाद 7 अक्टूबर को विधानसभा वार अलग अलग करने के लिए कार्यपालक अभियंता व पदाधिकारियो की प्रतिनियुक्ति की गई थी ।लेकिन निर्देश के बाद भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियो द्वारा कार्य संपन्न नही कराया गया। अगले आदेश तक 7 अक्टूबर के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण की मांग किया गया है।
