न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
मोतिहारी जिले के बंजरिया के मुखिया छबीला सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश व पचास हजार का इनामी अपराधी राजन सहनी सहित चार अन्य बदमाशों को रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार बदमाशों में रघुनाथपुर ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के निवासी राजन सहनी व बंजरिया थाना क्षेत्र के अंबिकानगर निवासी लक्ष्मी सहनी तथा हरसिद्धि निवासी कृष्णा यादव व अगरवा निवासी एक युवक शामिल है। इसके नाम का खुलासा नहीं हो सका है।
बताया जाता है कि बंजरिया के मुखिया छबीला सिंह के हत्या के मामले में फरार चल रहे शातिर बदमाश रघुनाथपुर निवासी राजन साहनी व बंजरिया निवासी लक्ष्मी साहनी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें कि जुलाई माह में मुखिया छबीला सिंह को गोली मार दी गई थी। राजन पर जिला पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।