न्यूज़ टुडे टीम ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी- बिहार/ नई दिल्ली :
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मोतिहारी सांसद, रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन सह पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह को भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
उनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि श्री सिंह का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन भाजपा के कार्यकर्ताओं और चम्पारण वासियों सहित बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने श्री सिंह के मनोनयन के खुशी में मिठाईयां बांटते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार, कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा एवं सुनील मणि तिवारी, जिला महामंत्री त्रय डॉ. लालबाबू प्रसाद, विवेकानंद पाण्डेय एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, जिला प्रवक्ता द्वय संजीव सिंह एवं अरुण गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुतुल पाठक, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मो. कलाम, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पासवान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमेश चंद्रा, प्रदेश सह-संयोजक पंचायती राज मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहिब्बुल हक़, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा, क्रीड़ा प्रकोषिठ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, बसंत मिश्रा, जगजीवन पासवान, प्रभावती देवी, डॉ. हेना चंद्रा, रविन्द्र सहनी एवं उषा देवी, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, देवेश सिंह, राकेश गुप्ता, गुड्डी देवी एवं कोषाध्यक्ष भाजपा कुमार विजय टिंकू जी सहित के सभी कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।