
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के इनरवा दलित बस्ती में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क व मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाले सडक के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कुल 2.315 किमी लंबी सड़क के साथ तीन चबूतरे की आधारशिला रखी। रूपनी पंचायत के भगवानपुर दुर्गा मंदिर, डोमाघाट यज्ञशाला व नन्हकार महारानी स्थान के पास 2.5 लाख की लागत से चबूतरे का निर्माण होना है।
मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे की ओर बढ रही है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विगत पांच वर्षों में हमने मधुबन विस क्षेत्र को बेहतर बनाने का काम किया है। हमने जो वादे किए थे, उसे पूरा करने का काम किया है। जनता का आशीर्वाद मिलता है तो बचे कामों को पुरा करुंगा।
मौके पर प्रमुख लालबाबू पासवान, मुखिया शीला देवी, मंडल अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष जंगबहादुर कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरी बैठा, अनिल साह, रामसागर पासवान, राजेश सहनी, बालेश्वर राय, रामवचन भगत, भोला पासवान, रामाकांत सिंह, मधुसूदन सिंह, अर्जुन सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद थे।