न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : जिले में तेरह कलाकारों को बिहार सरकार द्वारा पेंशन की मिली मंजूरी

न्यूज़ टुडे एक्सक्लूसिव : मोतिहारी

आशीष राज, स्थानीय संपादक (बिहार), न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार ने पूर्वी चंपारण जिले में तेरह कलाकारों को पेंशन की मंजूरी दी है। विभाग द्वारा इसकी सूचना जारी कर दी गई है।

[metaslider id=”15292″]

ज्ञात हो कि गत 28 फरवरी को जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के नेतृत्व में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहाद सिद्दीकी, चयन समिति के सदस्य वरीय रंगकर्मी डा. राजेश अस्थाना, दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के एक एक प्रतिनिधियों द्वारा पेंशन हेतु आए आवेदन पत्रों का 14 पात्र आवेदन का चयन कर कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार पटना को भेजा गया था।

जिसमें 13 कलाकारों अंजनी कुमार, संजय कुमार मिश्र, कल्पना देवी, मंकेश्वर प्रसाद वर्मा उर्फ मुकेश वर्मा, कपिलदेव राम, विनोद कुमार तिवारी, राजेश कुमार वर्मा, प्रेम कुमार वाजपेई, विजय वर्मा उर्फ विजय अमित, राम टहल राम, दिनेश कुमार आज़ाद उर्फ डीके आजाद, ब्रजकिशोर प्रसाद एवं संजय उपाध्याय को इस महीने से पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

[metaslider id=”14718″]

जानकारी साझा करते हुए चयन समिति के सदस्य डा. राजेश अस्थाना ने बताया कि पहली बार कलाकारों को पेंशन मिलने से जिले के कलाकारों में काफी हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *