न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया, दो चरणों में होगा लागू, एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर किए साइन

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह

*दो फेज में लगने वाले एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जिसमें रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. इसके साथ ही अब भारत से आयात होने वाले सामान पर लगने वाला टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.*

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें रूसी तेल की निरंतर खरीद के जवाब में भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया है. इसके साथ ही अब भारत से आयात होने वाले सामान पर लगने वाला टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.
[metaslider id=”14718″]

टैरिफ दो फेज में होगा लागू

यह टैरिफ दो फेज में लागू होगा. पहले फेज में 7 अगस्त से भारत से आयात सामान पर 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होगा, जबकि एडिशन टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह कदम मंगलवार को भारत पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी के एक दिन बाद उठाया है. ट्रंप का कहना है कि किसी भी देश की प्रतिक्रिया के हिसाब से इसमें बदलाव संभव है. उन्होंने कहा, “मुझे विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों से अन्य बातों के अलावा, यूक्रेन की स्थिति के संबंध में रूसी संघ सरकार की कार्रवाइयों के बारे में अतिरिक्त जानकारी मिली है.
[metaslider id=”15292″]
उन्होंने इस अतिरिक्त जानकारी पर विचार करने के बाद कहा कि मुझे लगता है कि कार्यकारी आदेश 14066 में वर्णित राष्ट्रीय आपातकाल जारी है और रूसी संघ सरकार की कार्रवाइयां और नीतियां संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए एक असामान्य और असाधारण खतरा बनी हुई हैं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *