न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में एसपी के आदेश के कुछ घंटे बाद ही गांधी विश्वविद्यालय में होली मिलन पर अश्लील गानों पर नाचे छात्र, अधिकारी भी रहे मौजूद

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

अश्लील भोजपुरी गानों पर प्रतिबंध के बावजूद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। एस पी ने कहा – होली मिलन समारोह में अश्लील गाना पर थिरकने वाले छात्र छात्राओं पर होगी कार्रवाई।

बिहार के मोतिहारी में अश्लील भोजपुरी गानों पर प्रतिबंध के बावजूद महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं। एसपी स्वर्ण प्रभात के आदेश के कुछ घंटों बाद ही विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

बनकट स्थित गांधी भवन कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अश्लील भोजपुरी गानों पर जमकर डांस किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे। किसी ने भी पुलिस के आदेश या कानून की परवाह नहीं की।

[metaslider id=”14718″]

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी ने आज ही जिले में दोहरे अर्थ वाले अश्लील भोजपुरी गानों पर सख्त प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई का भी निर्देश दिया था।

अश्लील गाना पर थिरकने वाले छात्र छात्राओं पर होगी कार्रवाई : एस पी 

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह में अश्लील गाना पर थिरकने वाले छात्र छात्राओं पर होगी करवाई। वीडियो प्रसारित होने पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना पुलिस को करवाई करने का आदेश दिया है। एसपी ने कहा होली में अश्लील गाना बजाने और हुड़दंग करने वाले पर होगी करवाई चाहे वह कोई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *