न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर नौकरी का झांसा देकर 70 लोगों से धोखाधड़ी, 3 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह 

*आरोपी फर्जी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नकली सर्टिफिकेट भी बनाते थे। अब तक गिरोह ने 65-70 लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट दिए हैं। इसके अलावा 25-30 लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई फर्जी प्रमाणपत्र और नकली दस्तावेज बरामद किए हैं।*

बिहार के मोतिहारी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पताही थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संतोष कुमार, करण कुमार और आदित्य राज गुप्ता के रूप में हुई है।

[metaslider id=”14718″]

पकड़ीदयाल एएसपी मोहिबूल अंसारी ने न्यूज़ टुडे को बताया कि परसौनी कपूर गांव के नीतीश कुमार और नरकटिया गांव के राजन कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपियों ने इन दोनों से 5.65 लाख रुपए ठग लिए थे। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह सरकारी और निजी नौकरियों में सेटिंग कराने का झांसा देता था।

70 लोगों के बनाए फर्जी सर्टिफिकेट

आरोपी फर्जी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नकली सर्टिफिकेट भी बनाते थे। अब तक गिरोह ने 65-70 लोगों को फर्जी सर्टिफिकेट दिए हैं। इसके अलावा 25-30 लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई फर्जी प्रमाणपत्र और नकली दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही ठगी से जुड़े लेन-देन के रिकॉर्ड भी मिले हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *