न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच कुछ कटौती के साथ ‘विभाग’ का हुआ बंटवारा

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह

*बिहार में नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों के बीच आज गुरूवार को विभाग का बंटवारा हो गया . कुल 22 मंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्ष मिला कर बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में आ गई है.*

नीतीश कुमार ने अंत समय में जाति के हिसाब से वोटरों को साधने हेतु बीजेपी कोटे से सात मंत्रियों को शपथ दिला कर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती शुरू कर दी है. चुनाव से कुछ माह पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया. आज गुरूवार को भाजपा कोटे के सात विधायकों को विभाग अलॉट कर दिए गए हैं.

 

[metaslider id=”14718″]

भाजपा कोटे से इन मंत्रियों ने ली है शपथ

बीजेपी कोटे से संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल औऱ कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली.

बिहार सरकार में पहले से ही मुख्यमंत्री को लेकर 30 मंत्री थे. एक मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफा दिया और 7 नये मंत्रियों ने शपथ ली. लिहाजा बिहार में मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गयी. कुल 22 मंत्रियों एवं विधानसभा अध्यक्ष मिला कर बीजेपी अब बड़े भाई की भूमिका में आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *