न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : अंत समय में जाति के हिसाब से वोटरों को साधने की कवायद, नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

 

डा. राजेश अस्थाना, एडिटर इन चीफ, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए नीतीश कुमार ने अंत समय में जाति के हिसाब से वोटरों को साधने की कवायद शुरू कर दिया है। इसको देखते हुए नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज विस्तार किया जा रहा है. जहां आज राजभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होना है. भाजपा ने क्षेत्र और जाति का ख्याल रखते हुए नए नाम का चयन किया है.

हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। आनन-फानन में कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है. आज शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम रखा गया है. विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जाति का पासा फेका है. अति पिछड़ी जातियों से लेकर अगड़ी जाति पर फोकस किया जा रहा है.

भाजपा कोटे से जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनमें राजपूत, भूमिहार, वैश्य अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं. रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है. ये तेली जाति से आते हैं. न्यूज़ टुडे से दूरभाष पर बातचीत में इन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है. वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे. ये अति पिछड़ी जाति में कैवर्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं. भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे. राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं. जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं. ये भूमिहार जाति से आते हैं. अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू भी मंत्री बन रहे हैं. ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं. दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी को भी मंत्री बनाये जाने की खबर है. ये वैश्य जाति से आते हैं.

[metaslider id=”14718″]

शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल का इस्तीफा हो गया है. बता दें, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 25 फरवरी को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. इसके बाद बिहार भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *