न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : अब बांग्लादेश भरोसे पाकिस्तान, भारत से हार के बाद ये है चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : नई दिल्ली 

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार के बाद पाकिस्तान की राह मुश्किल हो गई है। उसकी निगाहें 24 फरवरी को रावलपिंडी में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मैच पर होंगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियंस पाकिस्तान के हौसले पस्त हैं। न्यूजीलैंड और भारत से हार के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना न के बराबर रह गई है। भारतीय टीम का लगातार तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट में पहुंचना लगभग तय है।

[metaslider id=”14718″]

ग्रुप ए में बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान को हराकर भारत शीर्ष पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड 1 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान की टीम अब बांग्लादेश के भरोसे है। इस ग्रुप के अगले मैच में अगर न्यूजीलैंड को जीत मिलती है तो बांग्लादेश और पाकिस्तान का बोरिया बिस्तर पैक हो जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी का यह अहम मैच रावलपिंडी में सोमवार (24 फरवरी) को खेला जाएगा। पाकिस्तान की निगाहें इस मैच पर होंगी।

भारत से हारने के बाद पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

पाकिस्तान की टीम चाहेगी कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बांग्लादेश जीत हासिल करे। इससे न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के 2-2 अंक हो जाएंगे। भारत के 4 अंक होंगे। पाकिस्तान रेस में बना रहेगा। बांग्लादेश की हार से न्यूजीलैंड और भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *