न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : मोतिहारी में NIA का छापा, PFI के 3 संदिग्धों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★इस पूरे मामले को लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है. जिसके बाद एनआईए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था. किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है.★

मोतिहारी में एनआईए की टीम ने दबिश दी है. एनआईए पटना और रांची की टीम ने शनिवार को अहले सुबह जिला के चकिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है. जिला पुलिस के सहयोग से एनआईए ने चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है. सभी को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है. वहीं एनआईए ने किस मामले में कार्रवाई की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इस पूरे मामले को लेकर एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है. जिसके बाद एनआईए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था. किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है. वहीं हिरासत में लिए गए तीनों का नाम बताने से पुलिस परहेज कर रही है.

पटना और रांची एनआईए की टीम ने जिला पुलिस के सहयोग से चकिया के कुअवां गांव में छापेमारी की है. जिसके बाद एनआईए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. एनआईए ने मामले में जिला पुलिस से सहयोग मांगा था. किस मामले में छापेमारी हुई है, उसका कारण बताना मुश्किल है.” -कान्तेश कुमार मिश्रा, एसपी, मोतिहारी

मोतिहारी पुलिस की सक्रिय मदद से एनआईए ने आज सुबह चकिया अनुमंडल क्षेत्र से पीएफआई के 3 संदिग्धों को उठाया है. बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा संयुक्त पूछताछ के लिए सभी को में लिया गया है. जल्द ही आगे की विस्तृत जानकारी दी जाएगी”- जितेंद्र सिंह गंगवार, एडीजी, पुलिस मुख्यालय, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *