न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : सीतामढ़ी
रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :
संत रविदास जिला रविदास के महासभा के तत्वाधान में 5 फरवरी रविवार को नगर के गांधी मैदान में संत रविदास की 646 वी जयंती मनाई गई। जिसकी इसकी अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष डॉक्टर देव रंजन कुमार, मंच संचालन बिंदेश्वर राम ने किया।
समारोह के प्रारम्भ में बथनाहा विधायक इंजीनियर अनिल कुमार और जगा राम शास्त्री समेत अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। विधायक इंजीनियर कुमार ने कहा कि कहा कि संत रविदास हमे समरसता की बातें करते थे। संत रविदास ने अपने कर्म और भक्ति भावना से दुनिया को चका चौंध कर दिया।
मुख्य अतिथि भारतीय दलित साहित्य अकादमी के प्रांतीय अध्यक्ष जगाराम शास्त्री ने कहा कि समाज में परिवर्तन तभी होगा जब शिक्षा की ज्योति समाज तक पहुँचेगी। संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इन्होंने संत शिरोमणि संस्थापक संविधान उपाधी दी।
संविधान बचाओ आंदोलन के संस्थापक इंजीनियर हरिकेश्वर राम ने कहा कि संत रविदास ने जातिवाद का खंडन किया। जिला पार्षद नवल किशोर रावत ने कहा कि समाज में दलितों का आदर नहीं कर अनादर किया जा रहा है। स्वागत भाषण महामंत्री रामवृक्ष राम चकपूरी ने दिया। जिला संयोजक रामचंद्र पासवान ने विषय प्रवेश कराया। कार्यक्रम में प्रांतीयअध्यक्ष जगाराम शास्त्री ने उत्कृष्ट कार्य हेतु रामवृक्ष रामचकपूरी एवं जमुना राम को प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह साल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सत्येंद्र कुमार, सत्यम, बाल्मीकि प्रसाद, वीरेंद्र कुमार राम अधिवक्ता, पुनीत बैठा, सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी, बाल्मीकि राम, डॉ रमेश कुमार, सहदेव राम, चंद्रदेव मंडल, डॉक्टर शशि भूषण प्रसाद सिंह समेत अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर बिंदेश्वरी प्रसाद ठाकुर, राम नरेश राम, लक्ष्मण राम, राम रतन पासवान, राजेश राम, वीरेंद्र पासवान, शत्रुघन राम अधिवक्ता, शोभा कुमारी, डॉ संजय राम, राकेश कुमार, रामचंद्र मेहरा, सत्येंद्र कुमार, इंदल राम, अंबेडकर राम, भिखारी राम, सकल देव राम, सुरेंद्र राम, मोहित राम, कैलाश साफी, रविकांत गांधी समेत कई लोग मौजूद थे।