न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : नीतीश कुमार का मोदी सरकार पर निशाना, योजनाएं केंद्र की तो फंड भी दें, राज्य के पैसों पर ना लूटें वाहवाही

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

★बता दें कि पीएम आवास योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं में राज्यों की भी भागीदारी होती है। पिछले दिनों ममता सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिख पीएम आवास योजना का पैसा रिलीज करने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने ममता सरकार पर पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। केंद्र ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना की पूरी जानकारी केंद्र को नहीं दी है।★

केंद्रीय योजनाओं को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी योजनाओं के लिए राज्यों को पूरा फंड देना चाहिए। इन योजनाओं को श्रेय केंद्र सरकार लेती है जबकि राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। ऐसे में राज्यों को अपनी योजनाओं को पूरा करने में परेशानी का सामना करना पड़ाता है। ‘वाहवाही केंद्र की तो पैसे भी दें’ नीतीश कुमार ने कहा कि कई केंद्रीय योजनाओं के लिए कई बार राज्यों को 40 फीसदी तक खर्च करना पड़ता है। सहरसा में ‘समाधान यात्रा’ के दौरान पत्रकारों से बाचतीच में उन्होंने कहा कि हमने राजकोषीय सीमा को बढ़ाकर 4.5 फीसदी करने का अनुरोध किया था, लेकिन हमारे अनुरोध को ठुकरा दिया गया। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र द्वारा इस प्रकार हमारे विकास को बाधित किया जा रहा है।

पिछड़े राज्यों को मिले छूट – नीतीश

नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र अपनी योजनाओं के आने प्रधानमंत्री का नाम लगाता है। इससे पूरा श्रेय केंद्र को जाता है। अपनी योजनाओं के लिए फंड की कमी होती है। केंद्र को सभी पिछड़े राज्यों को इसमें छूट देनी चाहिए।

बता दें कि पीएम आवास योजना समेत कई केंद्रीय योजनाओं में राज्यों की भी भागीदारी होती है। पिछले दिनों ममता सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिख पीएम आवास योजना का पैसा रिलीज करने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने ममता सरकार पर पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। केंद्र ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना की पूरी जानकारी केंद्र को नहीं दी है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई है तब से जितना नुकसान संविधान, लोकतंत्र और SC/ST, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग का हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। BJP वाले धर्म की आड़ में धंधा करते है। भाजपा वालों ने जितना हिंदू धर्म का नुकसान किया है, उसे बदनाम किया है उतना किसी ने भी नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *