न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : डीएम व एसपी के नेतृत्व में मोतिहारी में नव नियुक्त होम गार्ड जवानों का पासिंग आउट परेड का आयोजन, विधि मंत्री,अपर महासमादेष्टा, उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी भी रहे मौजूद

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

रिंकू गिरी, स्थानीय संवाददाता, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

मोतिहारी के पुलिस लाइन में नए तौर पर बहाल हुए होम गार्ड जवानों के ट्रैनिंग के पश्चात पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्या अतिथि के रूप में बिहार सरकार के विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद के साथ विकास वैभव अपर महासमादेष्टा पटना, अरविन्द ठाकुर पुलिस उपमहानिरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम का आयोजन डीएम शीर्षत कपिल अशोक और एसपी कांतेश मिश्रा के नेतृत्व में किया गया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे विधि मंत्री डॉ. शमीम अहमद का जिलाधिकरी ने बुके देकर सम्मानित किया। वहीं मंत्री ने पासिंग आउट परेड कर रहे सभी सिपाहियों का सलामी लिया ।

मंत्री ने सिपाहियों को किया संबोधित

वहीं नव नियुक्त सिपाहियों को संबोधित करते हुए मंत्री शमीम अहमद ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार युवाओं के लिए कार्य कर रही है। नतीजतन लगातर युवाओं को नौकरी दिया जा रहा है। वही उन्होंने सिपाहियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन लोगो के कंधे पर अब एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिन्हें बखूबी निर्वाहन करना है। इस दौरान उन्हों ने सभी सिपाही को उनके द्वारा लिया गया शपथ को याद रख कर निर्भिग्य हो कर अपने कर्तव्य का निर्वाहन करे, किसी भी स्थिति में दिग्भर्मित होने की जरूरत नहीं है।

विकास वैभव ने सिपाहियो को किया संबोधित

गृह विभाग के विशेष सचिव आईजी विकास वैभव ने कहा की पुलिस की नौकरी कैसी है, इसे सब जानते है। आज से आप लोग पुलिस के एक महत्वपूर्ण अंग है। अपना घर का पर्व छोड़ कर आपको सुरक्षा में लगना होगा, उसे जिम्मेवारी पूर्वक निभाना होगा, इस लिए आप सभी अपने निष्ठा पूर्वक कार्य का निष्पादन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *