न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट : राजनीति छोड़ बिहार के डिप्टी CM ने थामा बैट और बल्ला, नेट प्रैक्टिस में जम के बहाया पसीना

न्यूज़ टुडे ब्रेकिंग अपडेट :

आशीष राज, स्थानीय संपादक, न्यूज़ टुडे मीडिया समूह :

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बल्लेबाजी का अभ्यास किया : बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के लाल तेजस्वी यादव इन दिनों राजनीति के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी हाथ आजमा रहे हैं. प्रैक्टिस के दौरान जमकर बल्लेबाजी करते हुए पसीना बहा रहे हैं.

ख़बर राजधानी पटना के दानापुर से सामने आ रही है. तेजस्वी यादव राजद के विधायक अजीत लाल यादव के साथ दानापुर भ्रमण पर निकले थे. इसी बीच वह दानापुर क्रिकेट स्टेडियम पहुंच गए जहां पहले से कुछ बच्चे नेट प्रैक्टिस कर रहे थे. फिर क्या था तेजस्वी यादव से रहा नहीं गया और उन्होंने पैड अप होकर जमकर बल्लेबाजी की. बीच उनके साथ प्रैक्टिस करने वाले छात्रों में काफी उत्साह देखा गया. बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी यादव क्रिकेटर हुआ करते थे और दिल्ली की तरफ से आईपीएल खेल चुके हैं.

रविवार की सुबह अपने ट्वीटर हैंडल पर तेजस्वी ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अब भी सधे हुए बल्लेबाज की तरह वह पैड पहनकर आक्रामक बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। तेजस्वी बेहतरीन शॉट भी खेल रहे हैं। उन्होंने वीडिया शेयर करते हुए कहा कि ‘बिहार के युवा और होनहार खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहा हूं, अपने जुनून से प्यार करो, अपने उद्देश्य को जीयो।’

गौरतलब है कि तेजस्वी ने 20 वर्ष की आयु में क्रिकेट से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। वे प्रथम श्रेणी की क्रिकेट टीम में शामिल भी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *