न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मदर टेरेसा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 130 करोड़ ठगी के मामले में पीड़ित महिलाओं को साथ मिला अनिकेत पाण्डेय का, उनके साथ जिला मुख्यालय में प्रदर्शन

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

मदर टेरेसा फाउंडेशन ट्रस्ट बनाकर पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर और बेतिया आदि जिलों में हजारों महिलाओं से समूह बनवा कर उनसे कुछ फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारियों से मिलकर ₹30000 उन्हें लोन पास करवाया गया ₹22500 अपने मदर टेरेसा फाउंडेशन ट्रस्ट में डलवाया गया, यह बोलकर कि अगले 24 महीनों तक आप को पोषाहार के रूप में ₹25 की राशि प्रतिमाह दी जाएगी, इस बात से प्रभावित होकर महिलाएं 20 सदस्यों का एक समूह बनाकर ₹30000 की राशि लोन लेने के बाद उस राशि को मदर टेरेसा फाउंडेशन ट्रस्ट में जमा करें, कुछ महीनों प्रति माह ₹2500 रुपए राशि देने के बाद ट्रस्ट का संचालक निर्भय कुमार यादव भागने में सफल रहा, अब जितनी सारी ग्रुप की महिलाएं है दर दर भटकने को मजबूर है इस थाने से उस थाने, यहां से वहां भटकने को मजबूर है, लेकिन कोई इनकी मदद को आगे नहीं आ रहा।

आज बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिकेत रंजन इन तमाम पीड़ित महिलाओं को सहारा देते हुए जिला मुख्यालय में प्रदर्शन का समर्थन किया साथ ही महिलाओं को न्याय दिलवाने का वादा किया, और साथ ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर अनिकेत रंजन ने महिलाओं को भरोसा दिलाया और बताया कि जल से जल्द एक जांच कमिटी बनाई जाएगी और जांच कमेटी जल्द से जल्द संचालक को गिरफ्तार करने का काम करेगी।

वही इंदु देवी ने बताया कि सभी महिलाएं लगभग 7 सौ ग्रुप जिसमे बी सदस्य टीम है सभी ने ₹22500 भुगतान करने का काम किया है और सभी का पैसा निर्भय कुमार यादव लेकर फरार हो चुका है साथी इंदु देवी ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द हमारी मदद करें एवं उस को गिरफ्तार करने का काम करें।

ममता कुमारी राखी देवी मिना देवी रूबी देवी जानकी देवी सुनीता देवी रिंकू देवी स्वीटी देवी प्रतिभा देवी सुकून देवी कुमकुम देवी कुसुम देवी रानी देवी मालती देवी मालती देवी गीता देवी आदि के साथ हजारों महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *