न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जिले में कार्यान्वित योजनाओं की गहन समीक्षा की जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

आज जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम(पूर्व नाम एमएसडीपी) के अंतर्गत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा जिले में कार्यान्वित योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।

जिसमें शिक्षा प्रक्षेत्र के भवन निर्माण, स्वास्थ्य प्रक्षेत्र के स्वीकृत स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्माण, सद्भाव मंडप के भवन निर्माण, 86वीं प्राधिकृत समिति की बैठक से पारित आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की अद्यतन प्रगति की स्थिति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत ने ढाका, बंजरिया, आदापुर, रामगढ़वा, छौड़ादानो प्रखंड के सीओ एवं डीसीएलआर को एक सप्ताह के अंदर क्रियान्वित एवं चिन्हित योजनाओं के अंतर्गत जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निदेश दिया। सभी अधिकारियों से पूर्व से चल रही सभी योजनाओं को तुरंत पूर्ण कर नए योजनाओं पर काम करने की बात कही।

बैठक में उप विकास आयुक्त पूर्वी चंपारण, अपर समाहर्ता, पूर्वी चंपारण, कार्यपालक अभियंता, बिहार राज्य शिक्षा आधारभूत सरंचना निगम लिमिटेड,पटना,परियोजना प्रबंधक, बिहार राज्य स्वास्थ्य आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड पटना,  जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, पकड़ीदयाल, अनुमंडल पदाधिकारी एवं भूमि उपसमाहर्ता, ढाका, मोतीहारी सदर व रक्सौल, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, ढाका, बंजरिया, आदापुर, रामगढ़वा, छौड़ादानो उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *