न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : जम्मू ड्रोन अटैक के बाद PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, गृह मंत्री और NSA डोभाल भी मौजूद

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : नई दिल्ली :

जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में रविवार को हुए ड्रोन हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ अहम बैठक कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक देश की सुरक्षा और नीति आधारित मुद्दों को लेकर हो रही है.

बैठक में देश की सुरक्षा से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि इस अहम बैठक में जम्मू हमले को लेकर भी चर्चा हो सकती है. हमले के बाद से ही जम्मू कश्मीर में सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं.

वहीं मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डा परिसर में स्थित वायु सेना स्टेशन पर हुए ड्रोन हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. भारतीय वायुसेना स्टेशन पर अपनी तरह के ऐसे पहले आतंकवादी हमले की जांच एनआईए को सौंपने का फैसला गृह मंत्रालय ने किया. गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू वायु सेना स्टेशन पर हमले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *