न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा टीकाकरण में तेजी लाने हेतु एक नई पहल, कल 16 जून को एक दिन में पचास हजार लोगो को टीका देने का लक्ष्य

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण द्वारा टीकाकरण में तेजी लाने हेतु एक नई पहल शुरू की जा रही है। जिसमें 16 जून को एक दिन में पचास हजार लोगो को टीका देना का लक्ष्य रखा गया है। जिसमे 18-44 वर्ष और 45 वर्ष से ऊपर के लोगो को भी टीका दिया जाएगा।

जिला प्रशासन इस लक्ष्य को पूरा करने हेतु तैयारियों में जुटी है। बीते दिन जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में इसकी तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व जिलास्तर के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। उक्त बैठक में टीकाकरण हेतु कार्य योजना तैयार की गई और जिले के वरीय पदाधिकारियों जिम्मेवरियां सौपी गई।

जिलाधिकारी श्री शीर्षत द्वारा दिए गए निर्देश इस प्रकार है –

टीकाकरण से संबंधित कार्यों में स्वस्थ कर्मियों की उपलब्धता सुनश्चित कराने एवं इससे संबंधित प्रखंडवार कार्यों की समीक्षा करने का निदेश सिविल सर्जन को दिया।

टीका का प्रबंध करने व टीका को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचने की जिम्मेवरी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं डीपीओ (आईसीडीएस) को सौंपी गई।

प्रभारी डीपीएम (जीविका) मोतिहारी को निर्देश दिया गया कि जीविका के सभी सदस्यों से समन्वय स्थापित कर लोगो को कार्य स्थल पर लाने और टीका दिलवाने की जिम्मेवरी उनकी होगी।

टीकाकरण में proper documentation करने की जिम्मेवारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी गई है।

टीकाकरण से संबंधित कार्यों के लिए Communication प्लान तैयार करने तथा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से इसे Follow up करने के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, मोतिहारी को निदेश दिया गया है।

साथ ही सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में समय से वैक्सीनेशन से संबंधित कार्य को कराएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी इस कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे तथा शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित कराएँगे।

उप विकास आयुक्त, पूर्वी चम्पारण एवं सिविल सर्जन, पूर्वी चम्पारण इस कार्य के वरीय प्रभार में रहेंगे तथा अपनी देख-रेख में इस कार्य को कराना सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *