न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : शिवहर डीएम एवं एसपी ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिले के बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : शिवहर/ बिहार :

शिवहर डीएम सज्जन राजशेखर एवं एसपी डॉ. संजय भारती ने बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिले के बागमती नदी के तटबंध का निरीक्षण किया। बेलवाघाट में बागमती नदी व सुरक्षात्मक प्रतिबंध के निरीक्षण के दौरान DM ने कहा कि जहां रैन कट हुए साथ ही जहाँ भी कटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है उसे युद्धस्तर पर ठीक करें। नियत समय पर डैम निर्माण काम पूरा करने का भी निर्देश दिया।

मौके पर ADM शंभू शरण, SDM इश्तियाक अली, SDPO संजय पांडे, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी अशोक कुमार, BDO वासिक हुसैन, CO पुष्पलता कुमारी, SHO राज कौशल, PO पंकज कुणाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *