न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को किया गया निलंबित, DGP ने की कारवाई

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पटना/ बिहार :

बिहार पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. CID में तैनात इंस्पेक्टर सह बिहार पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है. उन्होने कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य के डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी मामले को लेकर उनके ऊपर कार्रवाई की गई है.

असंतोषजनक पाया गया उनका जवाब

जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कोरोना संक्रमण के दौरान राज्य के डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसे लेकर उनसे उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था. मृत्युंजय कुमार सिंह ने जो जवाब दिया था उसे असंतोष जनक पाया गया है. जिसके बाद अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी ने मृत्यंजय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है.

होगी विभागीय कार्रवाई

आपको बता दें कि वर्तमान में मृत्युंजय कुमार सिंह अपराध अनुसंधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *