न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मीरपुर झमन साह पोखर पर वृक्षारोपण कर ओपन जिम एवं बोट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चिरैया प्रखंड अंतर्गत मीरपुर झमन साह पोखर पर वृक्षारोपण किया गया।

उन्होंने कहा कि इस पोखर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए, इसके चारों तरफ पेड़ लगाया जाए ताकि यह पोखर हरा भरा हो सके। पोखर के चारों कोने पर बड़ा पेड़ लगाने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि यहां पर ओपन जिम बनाया जा सकता है साथी इस पोखर में बोट की व्यवस्था किया जा सकता है। इससे पोखर का सौंदर्यीकरण और बेहतर होगा।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण संरक्षण के प्रति कृतसंकल्पित होना। उन्होंने कहा कि मानव/जीव जंतुओं के अस्तित्व लिए यह आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ जल संरक्षण हेतु भी महती प्रयास की आवश्यकता है।वर्तमान में संचालित जल- जीवन- हरियाली अभियान उक्त उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु एक सार्थक प्रयास है, जिसमें हम सभी की भागीदारी आवश्यक है।

उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त कमलेश्वर सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सिकराहना, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकार तथा माननीय मुखिया द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *