न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : पताही- मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को कोविड-19 टीकाकरण में तेजी लाने को लेकर उप विकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों वं अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के बीच कोविड-19 टीका को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति को खत्म करने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अभियान चलाकर घर घर जाकर लोगों टीका के संबंध में जानकारी दें जिससे उनका भ्रम खत्म हो जाए।

बैठक में बीडीओ रितु रंजन, अंचलाधिकारी चन्द्र कुमार चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन प्रसाद, केयर इंडिया के प्रबन्धक बीरेंद्र कुमार , मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी आलोक नाथ झा, पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार, धीरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *