न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : एसएनसीयू, पीकू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बर्न वार्ड, जांच घर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी ने

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :

★कोविड से संबंधित समस्या के समाधान हेतु जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 06252-242418 पर करें कॉल. पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन आपकी मदद हेतु हमेशा है तैयार. जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अनुरोध करता है कि कृपया सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें. ध्यान रखे खुद के साथ-साथ अपनों का भी, हम सुरक्षित तो देश सुरक्षित★

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया किया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी ने एसएनसीयू, पीकू वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बर्न वार्ड, जांच घर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट कोविड पेशेंट के इलाज एवं करोना के तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने करोना के तीसरे लहर को देखते हुए पीकू वार्ड के लिए 100 बेड का व्यवस्था करने का निर्देश दिया। ताकि इस तरह की समस्या आती है तो बच्चों की विशेष इलाज मिल सके। इसके लिए जो भी आवश्यक सामग्री की क्रय की आवश्यकता हो उसे क्रय कर लिया जाए।

उन्होंने वैक्सीनेशन शत प्रतिशत कैसे हो इसके स्ट्रेटजी के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने पीकू वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजन से की बातचीत तथा अस्पताल द्वारा मिल रहा है सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनके द्वारा सदर अस्पताल कंपाउंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया।

उक्त मौके पर अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सूचना जन-संपर्क पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *