![](https://newstodayupdate.in/wp-content/uploads/2021/02/IMG_20210224_215128.jpg)
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
पूर्वी चम्पारण के पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा ने कई पुलिस पदाधिकारियों की पदास्थापना इस थाने से उस थाने में की है। जबकि नगर थाना इंस्पेक्टर गौरी कुमारी को कार्यहित में पुलिस केन्द्र भेजा गया है। इनकी जगह पर अब मोतिहारी नगर थाना की कमान संभालेंगे विजय प्रसाद राय। जबकि इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान को छतौनी का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
मोतिहारी एसपी से न्यूज़ टुडे ने यह पूछा कि उक्त ट्रांस्फर रूटीन है या कोई अन्य वजह है? इसके जवाब में एसपी श्री झा ने बताया कि अधिकांश की पदास्थापना दो वर्ष हो गई थी। जबकि मधुबन थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की गई है। वहीं नगर इंस्पेक्टर गौरी कुमारी को कार्यहित में पुलिसकेन्द्र भेजा गया है।
कहां से कहां हुई पदास्थापना :
1. पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश चन्द कुमर- छतौनी थाने से- हिन्दी शाखा/ विशेष कार्य पदाधिकारी, पुलिस कार्यालय
2. इंस्पेक्टर नित्यानंद चौहान- पुलिस निरीक्षक छौड़ादानो अंचल से थानाध्यक्ष छतौनी
3. अनुज कुमार सिंह- थानाध्यक्ष पहाड़पुर से पुलिस केन्द्र, मोतिहारी
4. महेन्द्र कुमार- थानाध्यक्ष संग्रामपुर से पुलिस केन्द्र मोतिहारी
5. राजीव नयन प्रसाद- थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति थाना से संग्रामपुर थानाध्यक्ष
6. मनोज कुमार पासवान- घोड़ासहन थाना से थानाध्यक्ष अनुसूचित जाति/ जनजाति थाना
7. संतोष कुमार- थानाध्यक्ष भेलाही ओपी से पुलिस केन्द्र मोतिहारी
8. मनोज कुमार- नगर थाना से थानाध्यक्ष भेलाही ओपी
9. विपिन कुमार सिंह- थानाध्यक्ष मधुबन से पुलिसकेन्द्र मोतिहारी
10. राजेश कुमार-4- थानाधक्ष लखौरा से थानाध्यक्ष मधुबन
11. अवनीश कुमार- थानाध्यक्ष मेहसी से थानाध्यक्ष लखौरा
12. सुनील कुमार सिंह- नगर थाने से थानाध्यक्ष मेहसी
13. पुलिस निरीक्षक गौरी कुमारी- थानाध्यक्ष मोतिहारी नगर थाना से पुलिस केन्द्र मोतिहारी
14. पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार राय- प्रभारी हिन्दी शाखा, पुलिस कार्यालय से थानाध्यक्ष नगर थाना मोतिहारी बनाए गए हैं।