
न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मधुबन- मोतिहारी/ बिहार :
मंत्री बनने के बाद पहली बार मोतिहारी आगमन पर नगर भवन में नव नियुक्त गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार का भाजपा मोतिहारी द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने किया।
अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रमोद जी अगर मंत्री बने हैं तो इसमें इनकी कोई भूमिका नहीं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की काबलियत और भूमिका है।
कार्यकर्ताओं की काबलियत के कारण की आज मोतिहारी की छह सीटों में से भजपा के चार विधायक जीत कर मोतिहारी की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
श्री सिंह ने कहा कि गन्ना उद्योग और विधि मंत्री बनने के साथ ही प्रमोद जी ने पहला काम गन्ना के मूल्य में वृद्धि कर के एक सकारात्मक संकेत दिया है।हम इसका स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि किसानों की समृद्धि के लिए केंद्र सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं उसको गति और आयाम प्रदान करेंगे।
उक्त अवसर पर अपने संबोधन में गन्ना उद्योग एवं विधि मंत्री बिहार सरकार प्रमोद कुमार ने कहा कि आज मैं जो मंत्री बना इसमें असल भूमिका अपने अभिभावक राधा मोहन जी और भाजपा के कार्यकर्ताओं की है।उन्होंने कहा कि हम कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कृत संकल्पित हैं।
श्री कुमार ने कहा कि गन्ना से जुड़े उद्योगों में इथेनॉल उत्पादन और खाण्डसारी उद्योग को लगाने को बढ़ावा दे कर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से काम करने की हमारी योजना है।
अभिनंदन समारोह में पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामजी शर्मा, कल्याणपुर पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, प्रो०विनय वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल राय, बसंत मिश्रा, जगजीवन पासवान, प्रभावती देवी, डॉ०हेना चंद्रा, रविन्द्र सहनी एवं उषा देवी, जिला महामंत्री त्रय डॉ०लालबाबू प्रसाद, विवेकानंद पाण्डेय एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला प्रवक्ता संजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिलीप कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुतुल पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अब्दुल कलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा डॉ०उमेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा राजकिशोर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना मिश्रा, जिला संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रो०अरुण कुमार मिश्र, जिला संयोजक बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ अनिल वर्मा, जिलाध्यक्ष अतिपिछड़ा मोर्चा अनिरुद्ध सहनी, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा रवि यादव, जिला संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ कमलेश्वर सिंह, जिला संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ रमेश कुमार, नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद, नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, राकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष भाजपा कुमार विजय टिंकू जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।