न्यूज़ टुडे टीम अपडेट : मोतिहारी/ बिहार :
कोरोना वैक्सिनेशन व जलजीवन हरियाली की लोगों में जागरूकता लाने को लेकर रन फॉर पीस का आयोजन किया गया। इस दौड़ में आकर्षक का केंद्र अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा बनीं। नगर के ऐतिहासिक गांधी मैदान से दौड़ का आयोजन किया गया है। दौड़ के आकर्षण का केन्द्र अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा रहीं। दौड़ में सैकड़ो महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया।
करीब 13 किलोमीटर की लंबी दौड़ को पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार और सुगौली के विधायक शशि भूषण सिंह ने शुरू किया। डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अगुआई में शुरू किए गए अभियान में कोरोना वैक्सिनेशन के साथ-साथ जल जीवन हरियाली योजना के आम लोगो को जागरूक बनाने के लिए अहिंसा दौड़ का आयोजन हुआ।
सुबह साढ़े सात से शुरू हुए दौड़ में भाग लेने के लिये लोग अहले सुबह से ही पहुंचने लगे है। डीएम श्री शीर्षत ने कहा कि अनुमान से अधिक लोगों ने आयोजन में भाग लिया है।